{"_id":"681f32b95aa0ee8e460401c3","slug":"mid-day-meal-workers-will-join-the-nationwide-strike-on-may-20-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155406-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे मिड-डे मील वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे मिड-डे मील वर्कर
Sun, 11 May 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 May 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मिड-डे मील वर्कर यूनियन (संबंधित सीटू) की जिला कमेटी की बैठक यूनियन की जिला सचिव मीरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्करों ने पिछले तीन महीनों से प्रदेश सरकार द्वारा वेतन न देने पर नाराजगी जाहिर की। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा मिड-डे मील वर्करों के वेतन की अदायगी नहीं की तो प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मिड-डे मील वर्कर की जिला कमेटी ने 20 मई 2025 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। मीटिंग में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम संहिताओं में बदल कर, मजदूरों के ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमला किया है। मजदूरों को अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने पर भी फौजदारी, मुकदमे, जेल व जुर्माने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश का मिड-डे मील वर्कर इस तरह के तुगलकी फरमान का डटकर विरोध करेगा। बैठक में जिला के सभी मिड-डे मील वर्करों से आग्रह किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं।
विज्ञापन