{"_id":"66169f0cc02ee683b40cbc05","slug":"mewa-utsav-will-be-held-from-24th-to-30th-folk-singers-will-create-a-blast-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-125431-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 24 से 30 तक होगा मेवा उत्सव, लोकगायक मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 24 से 30 तक होगा मेवा उत्सव, लोकगायक मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने किया जाहू मेला ग्राउंड का निरीक्षण
24 से 26 तक रात्रि सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन, तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू में सात दिवसीय मेवा उत्सव 24 से 30 अप्रैल तक होगा। इसे लेकर स्थानीय पंचायत ने उत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाहू पंचायत में तीसरी बार हो रहे मेवा उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। मेवा उत्सव में पंचायत ने लोगों के मनोरंजन के पहले तीन दिन 24 से 26 अप्रैल तक रात्रि सांस्कृतिक संध्या के आयोजन का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन लोक गायकों को आमंत्रित किया गया है। इनमें कांगड़ा के ईशांत भारद्वाज, चंबा से काकू राम ठाकुर व अन्य एक लोक गायक होगा। इसी तरह उत्सव में लोकल कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।
जाहू के मेला ग्राउंड में लगने वाले मेवा उत्सव के सफल आयोजन के लिए पंचायत ने दुकानदारों के लिए बिजली, पानी व शौचालय की सुविधा के बेहतर इंतजाम किए हैं ताकि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मेवा उत्सव में हिमाचल प्रदेश के साथ बाहरी राज्य के दुकानदार अपने कारोबार के लिए आते हैं। इसके लिए पंचायत ने मेला ग्राउंड में दुकानें लगाने के लिए 16 अप्रैल से दुकानों के लिए प्लॉट आवंटित करने का निर्णय लिया है। मेवा उत्सव के आकर्षण के लिए विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी और स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल कैंप लगातार होगा। मेवा उत्सव कमेटी अध्यक्ष एवं जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि पंचायत के मेवा उत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेज को बड़ा करने का कार्य जारी है। मेवा उत्सव का उद्घाटन भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप 24 अप्रैल को करेंगे। इस दौरान जाहू पंचायत घर से लेकर मेवा उत्सव तक जलेब निकाली जाएगी।
एसडीएम भोरंज ने किया मेला ग्राउंड का निरीक्षण
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कस्बा जाहू में 24 अप्रैल से शुरू हो रहे सात दिवसीय मेवा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को स्थानीय पंचायत घर में पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप व खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप ने मेवा उत्सव को लेकर पंचायत की तैयारियों की जानकारी ली तथा बाहर आने वाले दुकानदारों के लिए बिजली, पानी, शौचालय के साथ स्वच्छता को बनाए रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनावों को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इसका सभी लोगों को सख्ती से पालन करना होगा। इस दौरान उन्होंने मेवा ग्राउंड का भी निरीक्षण करके स्टेट के निर्माण कार्य और साथ कमरे कमरे का जायजा लिया। इस दौरान जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, उप प्रधा चमन लाल, पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि जगदीश चंद शर्मा, जोगिंद्र सिंह, नवल किशोर, सिमरो देवी, मंजू, राज कुमारी, ऊषा शर्मा, कर्मी देवी, पंचायत सचिव माया देवी, सहायक सचिव राजकुमारी उपस्थित रही।