फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mewa Lagwalati scheme stalled for two days, there was no drinking water supply in 39 panchayats

दो दिनों से मेवा लगवालती योजना ठप, 39 पंचायतों में नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश की पहली कंप्यूटरीकृत मेवा लगवालती पेयजल योजना बिजली की समस्या के कारण एक बार फिर ठप हो गई है। योजना के ठप होने से भोरंज की 39 पंचायतों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। वहीं, विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी योजना के तहत गांवों में पेयजल की आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को बरसात के मौसम में भी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में रोष है कि इस पेयजल योजना में अकसर बिजली गुल होने की समस्या रहती है और आए दिन योजना हांफ जाती है। बता दें कि मेवा लगवालती पेयजल योजना से उपमंडल भोरंज की 39 पंचायतों के साथ टौणी देवी और भोटा क्षेत्र में भी आपूर्ति होती है। बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति न होने के चलते योजना की मशीनरी नहीं चली है। इस कारण योजना से पानी लिफ्ट न होने के चलते 39 पंचायतों समेत टौणी देवी व भोटा के कुछ हिस्से में पेयजल समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

लोगों में पंचायत प्रधान संघ भोरंज के प्रधान अजय चंदेल, भोरंज की प्रधान पूजा देवी, टिक्करी मिन्हासा की प्रधान एकता कुमारी, उपप्रधान पवन कुमार, उपप्रधान भोरंज संजय कुमार, पट्टा की प्रधान गीता देवी ने कहा कि दो दिनों से योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। स्थानीय छोटी योजनाओं से कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति हुई है, लेकिन मुख्य योजना से आपूर्ति न होने के कारण पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग और सरकार से योजना में बिजली आपूर्ति सुचारू करने व उचित आपूर्ति करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जलशक्ति मंडल भोरंज के सहायक अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि टौणी देवी सब स्टेशन में बिजली बोर्ड पैनल में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति न होने से योजना ठप पड़ी है। जब तक पैनल की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, योजना से पानी की सप्लाई नहीं होगी। आगामी दिनों में भी लोगों को समस्या पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed