{"_id":"6599aeadbcdb93252800b9dc","slug":"message-of-voting-given-through-the-song-jaago-jaago-re-voter-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-18193-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जागो-जागो रे मतदाता गीत से मतदान का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जागो-जागो रे मतदाता गीत से मतदान का दिया संदेश
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में शनिवार को स्वीप के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने जागो-जागो रे मतदाता गीत से मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देशराज कमल ने की। उन्होंने कहा कि मतदान करना केवल अधिकार ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य भी है। मतदान भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है।
मतदान नागरिकों को अपनी राय व्यक्त करने और नेताओं को चुनने की शक्ति देता है, जो उनके विचारों से मेल खाते हैं। कार्यक्रम में दसवीं कक्षा की छात्राओं सेजल, शबनम, वंशिका, ईशा प्रसाद, पायल, प्रिया, मन्नत, अक्षरा ने जागो-जागो रे मतदाता गीत गाकर मतदान के लिए जागरूक किया। कनिष्ठ वर्ग में छठी कक्षा की वंशिका, सातवीं की अक्षरा व मोनिका और वरिष्ठ वर्ग में तनिशा ने मजबूत लोकतंत्र, कनिका ने भारतीय संसद और अंजलि शर्मा ने जागरूक मतदाता पर भाषण दिया। इस दौरान समस्त अध्यापकों व बच्चों ने शपथ लेकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने व लोगों को जागरूक करने के शपथ ली। कार्यक्रम में चुनावी साक्षरता क्लब के सदस्य बलदेव सिंह, प्रीतम चंद, पवन रांगड़ा, राकेश कुमार व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।