{"_id":"6b0c89dccc8610028107547b","slug":"meritorious-students-honored-at-shanti-niketan-school-bharedi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1034-216890-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शांति निकेतन स्कूल भरेड़ी में मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शांति निकेतन स्कूल भरेड़ी में मेधावी किए सम्मानित
Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कॅरिअर पॉइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन भी जरूरी हैं। अभिभावकों को बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाय उनकी रुचि और क्षमता को पहचानना चाहिए।
बच्चों की कमियों को डांटने के बजाय प्यार और सही मार्गदर्शन से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा और समूह गान सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। स्कूल की प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के साथ विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
स्कूल के प्रबंध निदेशक अधिवक्ता पंकज भारद्वाज ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में बताया। समारोह के अंत में शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ऋचा शर्मा, बीडीसी सदस्य दिनेश भाटिया और जोगिंदर शर्मा, सुरेंद्र जरयाल, बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।