{"_id":"5741a3494f1c1bb4156908c2","slug":"mercury-crosses-43-electricity-cut-for-hours-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 डिग्री तापमान, हमीरपुर बाजार में बिजली घंटों गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 डिग्री तापमान, हमीरपुर बाजार में बिजली घंटों गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 22 May 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
भारी गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर का तापमान रविार को 43 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के चलते लोग घरों में दुबके रहे। भीषण गर्मी ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। पेय पदार्थों की दुकानों में लोगों की अधिक भीड़ देखी जा रही है। बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है, वहीं बिजली बोर्ड जले पर नमक छिड़क रहा है। रविवार को हमीरपुर बाजार में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन
शहर से लगते ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घंटों बिजली बहाल नहीं हो पाई। इससे लोग अपने घरों से बाहर ठंडक पाने के लिए पनाह ढूंढते रहे। बिजली गुल होने से हमीरपुर के गांधी चौक पर लोगों की अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
हर कोई बिजली बोर्ड को कोसता नजर आया। लोगों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना के बिजली बोर्ड ने ट्रांसफार्मर का मरम्मत कार्य शुरू किया है। अगर ट्रांसफामर्र की मरम्मत करनी थी तो उसकी सूचना पहले दी जानी चाहिए थी।
अजय, विजय, सुनील, विरेंद्र, रोहित, विनोद, निर्मला देवी, कांता देवी आदि ने बताया कि बिजली कट होने से भीषण गर्मी में घरों के अंदर बैठना भी दूभर हो गया था। लोगों ने बिजली बोर्ड से नियमित बिजली आपूर्ति बहाल रखने की मांग की है।
हाल ही में आए तूफान से ट्रांसफामर्र में खराबी आ गई थी। ट्रांसफार्मर की मरम्मत करना अनिवार्य था। मरम्मत के चलते बाजार की बिजली बंद रही। अब नियमित बिजली सुविधा दी जाएगी।
- आनंद कुमार, एसडीओ, बिजली बोर्ड, हमीरपुर