फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Merchant Navy trainee dies in Howrah, family members suspect murder

Hamirpur (Himachal) News: मर्चेंट नेवी प्रशिक्षु की हावड़ा में मौत परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Wed, 13 Aug 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy trainee dies in Howrah, family members suspect murder
मर्चेंट नेवी प्रशिक्षु कपिल की मौत से गमगीन विलाप करते परिजन। जागरूक पाठक।
बिझड़ी (हमीरपुर)। कोलकाता के हावड़ा में मर्चेंट नेवी के प्रशिक्षु की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौत के तीन दिन बाद मंगलवार को प्रशिक्ष का शव गांव पहुंचा। सोहारी पंचायत के बघेड़ गांव निवासी पंचायत उपप्रधान पूर्व सैनिक विजय कुमार का 23 वर्षीय बेटा कपिल कोलकाता के हावड़ा में एक महीना पहले ही मर्चेंट नेवी का कोर्स करने गया था।
विज्ञापन

इससे पहले युवक ने हमीरपुर से एक निजी कॉलेज से शारीरिक शिक्षा स्नातक की डिग्री की थी। अब युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में माहौल गमगीन है।
विज्ञापन

मामले में परिजनो ने कोलकाता में जाकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। मृतक युवक के पिता विजय कुमार ने बताया कि राखी के दिन 9 अगस्त को संस्थान से फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत खराब है और तुरंत आने के लिए कहा गया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उनको बताया गया कि आपके बेटे की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को शक हुआ कि उनके बेटे की ऐसे मौत नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हावड़ा पुलिस तर्क दे रही थी कि शव पर मारपीट अथवा चोट का कोई निशान नहीं है। उन्हें पुलिस की प्रांरभिक जांच पर कोई विश्वास नहीं है, ऐसे में मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें वहां पहुंचकर भाषा संबंधी समस्या भी आई।

वहां की पुलिस और लोग कुछ अपनी ही भाषा में बात कर रहे थे, जिसके चलते उनको वहां पर ट्रांसलेटर की मदद लेनी पड़ी। मृतक कपिल कुमार की एक बहन है, जो अभी 12वीं कक्षा से पास हुई है। सोहारी पंचायत के प्रधान रंजीत शर्मा ने कहा कि दुखद खबर से गांव में माहौल गमगीन है। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी शामिल हुए। संवाद

मर्चेंट नेवी प्रशिक्षु कपिल की मौत से गमगीन विलाप करते परिजन। जागरूक पाठक।

मर्चेंट नेवी प्रशिक्षु कपिल की मौत से गमगीन विलाप करते परिजन। जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed