फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   merathon in hamirpur

जिला स्तरीय 3000 और 5000 मीटर दौड़ स्पर्धाएं 24 को

Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग 24 दिसंबर को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर लड़कों और लड़कियों के दो आयु वर्गों की जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने बताया कि 3000 मीटर दौड़ में 13 से 15 वर्ष के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 2007 के बाद होना चाहिए।
विज्ञापन

5000 मीटर दौड़ में 16 से 19 वर्ष के लड़के-लड़कियां भाग ले सकते हैं। इनका जन्म 1 जनवरी 2003 के उपरांत होना चाहिए। इच्छुक धावक-धाविकाएं 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे अणु पहुंचें तथा अपने साथ आयु प्रमाण पत्र व स्पोर्ट्स किट अवश्य लाएं। पूर्ण चंद कटोच ने बताया कि 13 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों का आयु प्रमाण पत्र पंचायत द्वारा फॉर्म-5 पर जारी किया गया हो तथा 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 10वीं का मूल प्रमाण पत्र प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक वर्ग में जिला स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 6000 रुपये, 5000 और 4000 रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 दिसंबर को अणु में ही होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर आने वाले धावक-धाविकाओं को क्रमश: 15000, 10000 और 8000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed