Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Melodies in the Pahari language resonate on the 99th birth anniversary of poet Bhagat Ram Musafir

Hamirpur (Himachal) News: कवि भगत राम मुसाफिर की 99वीं जयंती पर गूंजे पहाड़ी भाषा के सुर

Sun, 15 Nov 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के मन्वीं में पहाड़ी कवि एवं साहित्यकार दिवंगत भगत राम मुसाफिर की 99वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कवियों और साहित्य प्रेमियों ने अपनी रचनाओं से महान साहित्यकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत भगत राम मुसाफिर के पौत्र एवं वर्तमान पंचायत समिति सदस्य भोरंज प्रवीण कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान दिवंगत मुसाफिर की प्रसिद्ध काव्य पंक्तियां ''बणी ठणी गोरी चली, करी के नौखा हार शृंगार, चल ओ मना मेला देखिए, चाहूं दिना दा एह संसार'' भी याद की गईं।
विज्ञापन

इन पंक्तियों के माध्यम से उनकी कविता में समाहित पहाड़ी लोकजीवन, संस्कृति और जीवन दर्शन को याद किया गया। कार्यक्रम में रूप लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पहाड़ी भाषा के प्रति रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीनों बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक प्रवीण कुमार शर्मा ने भविष्य में भी पहाड़ी भाषा एवं साहित्य को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed