{"_id":"5ee8eea88ebc3e431b2fbc1b","slug":"meeting-hamirpur-hp-news-sml3357867144","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थागत संगरोध व्यक्तियों के सैंपल, रिपोर्ट व डिस्चार्ज में न हो कोताही: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थागत संगरोध व्यक्तियों के सैंपल, रिपोर्ट व डिस्चार्ज में न हो कोताही: सीएमओ
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मौजूद सीएमओ और बीएमओ।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर की मासिक बैठक सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी चिकित्सा खंडों के बीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बीएमओ से जिले में कोविड-19 को रोकने और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग विभिन्न स्तरों पर उठाए कदमों, सुरक्षा उपायों और किए कार्यों की खंडवार समीक्षा की। उन्होंने ने कहा कि सबसे ज्यादा संगरोध व्यवस्था को सजग और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिले में काफी सजगता से इस दिशा में काम किया गया है। फिर भी कुछ खामियां सामने आ रही हैं। उन्हें तत्काल दूर किया जाना आवश्यक है। संगरोध नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए। संस्थागत संगरोध में मौजूद व्यक्ति के सैंपल, रिजल्ट या संगरोध मुक्ति सहित सभी प्रक्रियाओं में किसी तरह की भी कोताही न हो। आदेशों में किसी तरह की देरी, लापरवाही बरतने या आदेशों की अवहेलना की स्थिति में व्यक्तिगत जिम्मेवारी निर्धारित की जाएगी।
सीएमओ अर्चना सोनी ने कहा कि कोविड-19 के कारण दूसरे स्वास्थ्य कार्यक्रम सुचारू ढंग से गतिमान नहीं थे या कुछ कार्यक्रम अस्थाई रूप से आगामी आदेशों तक स्थगित थे, उन्होंने अब उन पर भी निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रतिरक्षण टीकाकरण, रक्त दान शिविरों के आयोजन की समीक्षा, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, कुष्ठ रोग, यौन रोग, एड्स, परिवार नियोजन सहित कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
सीएमओ ने चिकित्सक, नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर, सैंपल कलेक्शन टीमों, कार्यालय स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्क्रीनिंग टीमों, एसीएफ व एसंगरोध टीमों सहित सभी विभागों जैसे आयुर्वेद, आईसीडीएस, पुलिस, शिक्षा, राजस्व, पंचायती राज, जन प्रतिनिधियों व महामारी को रोकने के लिए योगदान दे रहे लागों और संस्थाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों में न आकर प्रशासन और विभाग की हेल्पलाइन नंबरों से जानकारी लें।