{"_id":"5e3862788ebc3e4b12418c79","slug":"meeting-hamirpur-hp-news-sml3231518187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में बिजली-पानी का तैयार होगा विस्तृत डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में बिजली-पानी का तैयार होगा विस्तृत डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर हाउस टैक्स एकत्रीकरण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। गृह कर निर्धारण एवं कर संग्रहण के लिए वार्ड में पायलट आधार पर अभियान चलाया जाए। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने सोमवार को हमीर भवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद को यह निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मीणा ने कहा कि नगर परिषद संबंधित वार्ड में जारी कुल और पेयजल आपूर्ति कनेक्शन के आधार पर डाटा एकत्र करें। इससे एक ही भवन में 5 से 10 किरायेदार ठहराकर मुफ्त में सरकारी सुविधाएं लेने और टैक्स की चोरी करने भवन मालिक नपेंगे।
इन उपायों से नगर परिषद की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी, जिसका उपयोग शहर के विभिन्न विकास कार्यों में किया जा सकता है। नगर परिषद से घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अत्याधिक मात्रा में कूड़ा उत्पादित करने वाले सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों की निरंतर निगरानी करें और उनसे निर्धारित शुल्क ग्रहण करना भी सुनिश्चित करें। इस कार्य में एकरूपता लाते हुए चूक करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाए। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पंचायतों में स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। घर-घर से कूड़ा उठाने और सूखा व गीला-कचरा अलग-अलग निस्तारित करने के लिए तय समय सीमा में कार्य प्रारंभ करें। पेट्रोल पंपों पर शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस अड्डे के सामने से खोखे स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं और निर्धारित समयावधि में अनुबंध इत्यादि की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा। बैठक में सैनिक कल्याण विश्राम गृह व रैन बसेरा की व्यवस्था में सुधार लाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वन व अन्य विभागों से संबंधित मदों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने जनगणना 2021 के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम सहित अन्य प्रशासनिक व विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।