फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical store operator's license suspended for throwing expired medicines in the open

खुले में एक्सपायरी दवाइयां फेंकने पर मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस सस्पेंड

Thu, 26 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू के पास खड्ड में एक्सपायरी दवाइयां फेंकने वाले मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। ड्रग निरीक्षक ने ड्रग कंट्रोलर विभाग के समक्ष इस केस को भेजा था। उच्चाधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ने इस संचालक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इस मेडिकल स्टोर संचालक ने माना था कि इसके कर्मचारियों ने यह दवाई खड्ड में खुले में फेंक दी थी। जिसे बाद में विभाग ने इसी संचालक से नष्ट करवाया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से साथ उठाया था। जिसके बाद विभाग हरकत में आया और इस मामले की जांच कर अधिकारी तह तक पहुंचे। उधर, वीरवार को ड्रग निरीक्षक ने उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी कस्बे में औचक निरीक्षण किया और मधुमेह और उच्च रक्तचाप की दवाइयों के सैंपल भरे। सैंपल भरकर इन्हें कंडाघाट स्थित लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो मामला कोर्ट में भी जाएगा। ड्रक निरीक्षक दिनेश गौतम ने माना कि लंबलू की खड्ड में खुले में दवाइयां फेंकने वाले मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि तरक्वाड़ी में आठ दवाइयों के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed