{"_id":"5e3065c38ebc3e4b294d2313","slug":"medical-college-complain-hamirpur-hp-news-sml3224618100","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता संगठन मेडिकल कॉलेज की सीएम से करेगा शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता संगठन मेडिकल कॉलेज की सीएम से करेगा शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की लचर कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र सौंपेगा। संगठन की हमीरपुर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा ने की। इसमें सदस्यों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की दशा क्षेत्रीय अस्पताल से भी बुरी है तथा मरीजों की तकलीफों को बढ़ाने वाली है। वर्तमान में अस्पताल प्रशासन मरीजों को सुविधा प्रदान करने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि कई बार ओपीडी में डॉक्टर साढ़े तीन बजे के बाद मिलते ही नहीं हैं और अगर कोई डॉक्टर बैठे भी हों तो साढ़े तीन बजे के बाद नई पर्चियां नहीं ली जाती हैं।
सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के ओपीडी में मरीजों को देखने की व्यवस्था भी आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर की जानी चाहिए। सदस्यों ने कहा कि कई बार यह भी देखने में आया है कि आपात सेवा के दौरान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से चेक करवाए बिना ही रेफर कर दिया जाता है। इस तरह की व्यवस्था को भी दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में दवाइयों के आवंटन के समय आधा-आधा घंटा कतारों में लगे मरीजों का जब नंबर आता है तब चार बजे काउंटर बंद कर दिया जाता है। जबकि, दवाई आवंटित किए जाने की गति अत्यंत धीमी है। संगठन की ओर से 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनसुख पठानिया, महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, पुरुषोत्तम कालिया, सुरेंद्र कुमार धीमान, जीसी शर्मा, कोषाध्यक्ष युद्धवीर पठानिया, शंभु राम, एसके कौडा, हेम राज शर्मा भी उपस्थित रहे।