फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Measures to protect against mosquitoes explained in Sasan School

Hamirpur (Himachal) News: सासन स्कूल में बताए मच्छरों से बचाव के उपाय

Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Measures to protect against mosquitoes explained in Sasan School
विश्व मच्छर दिवस पर राजकीय उच्च पाठशाला सासन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के
हमीरपुर। विश्व मच्छर दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय उच्च पाठशाला सासन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। इसी दिन महान वैज्ञानिक सर रोनाल्ड रॉस ने अपने ऐतिहासिक अविष्कार से यह साबित किया था कि मादा एनोफिलीज मच्छर ही मलेरिया का वाहक है। मानसून सीजन के दौरान मच्छरों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस, फायलेरिया और यलो फीवर जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इन बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में सभी को जागरूक किया जाना चाहिए। मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। जलस्रोतों, घर की टंकियों, गमलों और कूलर इत्यादि की नियमित सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसी समन्यवक सुलोचना देवी ने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन के अंतर्गत 2030 तक मलेरिया मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल की मुख्याध्यापिका पूनम शैला अन्य शिक्षकों में रणवीर सिंह, संतोष शर्मा, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed