{"_id":"577110784f1c1bcb7379b63a","slug":"mc-s-26-lakh-house-tax-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद का 26 लाख गृहकर अब भी बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद का 26 लाख गृहकर अब भी बकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद हमीरपुर का करीब 26 लाख रुपये का गृहकर अकाया है। करीब पांच दर्जन उपभोक्ताओं ने सालों से गृहकर की अदायगी नहीं की है। हालांकि, डिफाल्टर उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस भी जारी किये गए, इसके बावजूद उपभोक्ता गृहकर नहीं चुका पाए हैं।
विज्ञापन
इसके चलते नप ने जुलाई माह में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। अब नप कोर्ट के माध्यम से डिफाल्टर उपभोक्ताओं से गृहकर की वसूली करेगी। नगर परिषद के तहत कुल 11 वार्डों में पांच दर्जन के करीब डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने सालों से गृहकर की अदायगी नहीं की है।
विज्ञापन
हालांकि, नप की ओर से कई बार डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। यहां तक कि पेंडिंग गृहकर की वसूली के लिए उपभोक्ताओं को 10 फीसदी छूट भी दी गई, लेकिन डिफाल्टरों ने गृहकर की अदायगी नहीं की है।
विज्ञापन
ऐसे में जून माह शुरू होते ही नप ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया। इसमें डिफाल्टरों को 10 दिन के भीतर गृहकर चुकाने का अल्टीमेटम दिया गया था,इसके बावजूद डिफाल्टरों ने गृहकर नहीं चुकाया।
अब नप नुमाइंदों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। गृहकर की आमदनी से कर्मचारियों का वेतन आदि निकाला जाता है। ऐसे में 26 लाख गृहकर पेंडिंग होने से नप का बजट भी गडबड़ा गया है।
करीब 26 लाख रुपये गृहकर पेंडिंग है। नोटिस के बावजूद डिफाल्टर गृहकर की अदायगी नहीं कर रहे हैं। अब नप कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
- विनोद कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नप हमीरपुर