फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mathematics is a skill, it is important to understand the basics: Prof. Shashi

गणित एक कौशल, मूल को समझना जरूरी : प्रो. शशि

Sun, 04 Feb 2024 03:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में गणित का विशेष महत्व है। गणित एक कौशल है, जिसे हर किसी को जानना जरूरी है। भारतीय सभ्यता में गणित का अहम योगदान है और हजारों सालों से भारत के गणित का पूरे विश्व में नाम है। कुलपति ने वर्तमान समय में हर विषय के विद्यार्थियों को गणित के मूल को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। तकनीकी विश्वविद्यालय में शनिवार को रूट्स ऑफ गणित विषय पर विद्यार्थियों की छह प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। इसमें तकनीकी विवि के स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन समारोह में कुलपति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव भी मौजूद रहे। कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। डेक्लेमेशन में प्रांजल ने प्रथम, साजिद ने द्वितीय और अर्ष रोहल व प्रियांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में साजिद और सुनेंद्र प्रथम, नितिन अटवाल और नितिन चंदेल द्वितीय, प्रियांशी और अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। सुडोकू स्पर्धा में अभिनंदन प्रथम, सिमरन द्वितीय और शुभम जमवाल तृतीय, स्पीड कैलकुलेशन एंड सीक्वेंस में मानस जमवाल प्रथम, विवेक आर्य ने द्वितीय और पारस ने तृतीय स्थान हासिल किया। पाई रिकॉर्ड में दिव्या, संदीप कुमार व अंशित ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मैथमेटिक्स मॉडलिंग में साजिद अंसारी प्रथम, विकास की टीम द्वितीय और प्रिया की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। कुलपति ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed