{"_id":"695ab726c11d89cd59045e54","slug":"markets-are-set-up-for-lohri-with-demand-for-peanuts-rewadi-and-gajak-on-the-rise-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-179073-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोहड़ी पर्व के लिए सजे बाजार, मूंगफली, रेवड़ी और गजक की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोहड़ी पर्व के लिए सजे बाजार, मूंगफली, रेवड़ी और गजक की बढ़ी मांग
Mon, 05 Jan 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
दुकान में बिक्री के लिए रखी मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक सहित अन्य उत्पाद। संवाद
हमीरपुर। 13 जनवरी को मनाए जाने वाले लोहड़ी के त्योहार के लिए बाजार सज गए हैं। पर्व के चलते बाजार में मूंगफली, रेवड़ी और गजक की मांग बढ़ गई है। दुकानों के अलावा सड़क किनारे रेहड़ियों पर भी मूंगफली और रेवड़ी देखने को मिल रही है।
बड़ी दुकानों में गिफ्ट के तौर पर मूंगफली, गजक और रेवड़ी के सुंदर और आकर्षक गिफ्ट पैक बनाए जा रहे हैं। लोगों को यह गिफ्ट आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार जैसे-जैसे लोहड़ी पर्व नजदीक आ रहा है, गजक, मूंगफली और रेवड़ी की बिक्री में इजाफा शुरू हो गया है। लोग सर्दी के मौसम में मूंगफली और गजक का आंनद ले रहे हैं।
ऐसे में दुकानदारों को त्योहार के मद्देनजर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बाजार में गजक का पैकेट 50 रुपये से 200 रुपये तक मिल रहा है। वहीं, मूंगफली 120 से 200 रुपये किलो तक बिक रही है। रेवड़ी के पैकेट का मूल्य 50 रुपये से 150 रुपये तक है। गजक और रेवड़ी खासकर सर्दी के मौसम में पसंद की जाती हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
क्या कहते हैं दुकानदार
मूंगफली, रेवड़ी और गजक की मांग में इजाफा हो रहा है। अभी लोहड़ी पर्व के लिए कुछ दिन बाकी हैं। उम्मीद है कि इन उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी होगी। -संजीव कुमार, दुकानदार
सर्दी के मौसम में मूंगफली और गजक को अधिक पंसद किया जाता है। लोग इन उत्पादों को गिफ्ट के रूप में पैक करवा रहे हैं। -आशीष कुमार, दुकानदार