फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Manure is not available in sufficient quantity for wheat sowing

Hamirpur (Himachal) News: गेहूं बिजाई के लिए पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही खाद

Mon, 11 Nov 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
जिला में 12-32-16 खाद न मिलने से किसान हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। मौसम की बेरुखी से पहले ही गेहूं का उत्पादन प्रभावित होने का डर किसानों को सता रहा है। अब गेहूं की बिजाई के समय प्रयोग होने वाली 12-32-16 खाद के लिए किसान भटक रहे हैं।

किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही बारिश न होने के कारण गेहूं की बिजाई कार्य रुका पड़ा है, कई किसान अभी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऊपर से अब 12-32-16 के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। खाद 12-32-16 भारत सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। सरकार की ओर से इसकी खरीद पर किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है। प्रदेश में 12-32-16 का प्रयोग किया जाता है, जबकि पंजाब सहित अन्य राज्यों में डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन


जिला हमीरपुर से 12-32-16 की करीब 475 टन की मांग भेजी गई थी। इसमें से करीब 300 टन पिछले महीने और उसके बाद कुछ टन इसी महीने उपलब्ध करवाई गई है। अभी तक कुल मिलाकर करीब 400 टन के करीब खाद किसानों को मुहैया करवा दी गई है। किसानों में अमरनाथ, अजय, संजीव, अशोक, अनुज आदि ने कहा कि कृषि विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों को खाद उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी इफको हमीरपुर-ऊना के फील्ड ऑफिसर मशूक अहमद ने कहा कि जिला हमीरपुर से करीब 475 टन खाद की मांग मिली थी। लगभग 400 टन खाद उपलब्ध करवाई जा चुकी है। बाकी की खाद भी जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed