{"_id":"650f38ab0bfa5399e70b7a04","slug":"man-dies-due-to-snake-bite-in-dhamrol-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9274-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धमरोल में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धमरोल में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत शनिवार को धमरोल में एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार (51) पुत्र ज्ञान चंद गांव व डाकघर धमरोल के रूप में हुई है। वह धमरोल आंबेडकर भवन के पास घास लेने गया था। उनकी पत्नी शीला देवी पहले ही घास काटने के लिए गई थी। घास काट कर दोनों जैसे ही घास के गट्ठे उठाने लगे वैसे ही सांप ने रवि कुमार के दाएं पैर में डस लिया। पत्नी को जैसे ही पता चला तो उसने शोर मचाया और लोग इकट्ठे होकर उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए।
लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रवि कुमार की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। इस बारे में भोरंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने कहा कि सांप के डसने से व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच में व्यक्ति मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति को सांप डस ले तो उसे पैदल न चलाएं व तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। सभी पीएचसी में सांप के डसने के बाद लगाए जाने वाले इंजेक्शन उपलब्ध हैं और लोग सावधानी बरतें।