फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   man died with heart attack

रात को लोहड़ी मनाई, सुबह भंडारा करने से पहले व्यक्ति की मौत

Thu, 14 Jan 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की घंघोट पंचायत के बड्डू गांव में लोहड़ी और मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के एक व्यक्ति ने बुधवार रात को धूमधाम से घर पर लोहड़ी मनाई और वीरवार सुबह खिचड़ी का भंडारा करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, देर रात करीब डेढ़ बजे दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत हो गई। इस कारण सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं और गांव की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

बड्डू गांव के अशोक राठौर निजी कंपनी में कार्यरत थे। लोहड़ी के त्योहार के लिए वह घर आए हुए थे। बुधवार रात को उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। रात को घर में कुछ देर अंगीठी भी जलाई। वीरवार सुबह मकर संक्रांति के मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से खिचड़ी का भंडारा भी करना चाह रहे थे, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक राठौर महज 47 साल के ही थे। हाल ही में एक बेटी की शादी की थी और उनके दो बेटे भी हैं। घंगोट पंचायत के निवर्तमान बीडीसी सदस्य सुभाष राठौर और प्रधान राकेश कुमार का कहना है कि अशोक राठौर बेहद ही सरल स्वभाव के आदमी थे। वह मकर संक्रांति के दिन भंडारा भी करना चाहते थे, लेकिन लोहड़ी की रात को उनकी हृदयाघात से मौत होने के चलते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed