फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   man died with corona

कोरोना से नादौन के जंगलू गांव के अधेड़ की मौत

Thu, 12 Nov 2020 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन के जंगलू गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मेडिकल कॉलेज नादौन में मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत के चलते क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यक्ति करनाल के एक निजी स्कूल में कार्यरत था लेकिन, कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद होने के कारण वह कुछ माह से घर पर ही था। कुछ समय से उन्हें हल्का बुखार था, जिसके लिए वह स्थानीय स्तर पर ही दवाई लेते रहे थे। परंतु बुधवार को बुखार ठीक न होने के कारण परिजन उन्हें हमीरपुर अस्पताल ले गए, जहां उनके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उपचार के दौरान ही उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। बीएमओ नादौन डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि मृतक व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए परिजनों व अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि जो भी कोई भी व्यक्ति के संपर्क में आया हो वह स्वयं अपनी जानकारी विभाग को दे ताकि, सब लोगों के सैंपल लिए जा सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार के सर्दी, जुकाम व बुखार आदि को हल्के में न लें और ऐसी स्थिति में तुरंत अपना उपचार करवाएं। उन्होंने लोगों को मास्क का प्रयोग तथा उचित दूरी के नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed