फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man carrying chitta with electronic scales arrested

Hamirpur (Himachal) News: इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ चिट्टा लेकर जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
मैहरे बाजार में व्यक्ति से अफीम, चरस, चिट्टा एक साथ पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में घातक चिट्टा अब परचून की तरह तस्कर बेच रहे हैं। जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया। एक व्यक्ति को इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ विभिन्न तरह का नशा लेकर जाते गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बड़सर के तहत बड़सर एक युवक से 03.7 ग्राम अफीम, 0.7 ग्राम चरस, 03.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 11400 नकदी सहित पुलिस ने दबोचा है। पुलिस की एक टीम शुक्रवार रात रात को गश्त पर थी। इस दौरान राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर बड़सर जिला हमीरपुर की तलाशी के दौरान नशा बरामद किया गया है। व्यक्ति अपने साथ नशीले पदार्थों को तौल कर बेचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी साथ ले जा रहा था। ऐसे में यह नशा देने की पूरी तैयारी करके आया था। वहीं, उसके पास कुछ चेक भी बरामद किए हैं। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार करके एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने कहा कि व्यक्ति को मैहरे बाजार के पास गिरफ्तार किया गया है तथा रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी की क्राइम हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। मामले में हर पहलू की गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed