फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Main kingpin of Chitta smuggling case Sajan arrested from Ludhiana, Punjab

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य सरगना साजन पंजाब के लुधियाना से काबू

Thu, 23 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Main kingpin of Chitta smuggling case Sajan arrested from Ludhiana, Punjab
चिट्ट के मामले में पकड़े गए आरोपी नादौन थाना पुलिस टीम के साथ। पुलिस। - फोटो : परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन/रंगस (हमीरपुर)। नादौन थाना पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मुख्य सरगना को लुधियाना से धरा है। इस आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई थानों में चिट्टा बरामद करने के मामले दर्ज होने की आशंका है।
पुलिस आरोपी के रिकार्ड को वेरीफाई कर रही है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पांच दिन पूर्व झलान क्षेत्र से 10 ग्राम चिट्टे के साथ पकडे़ गए युवक योगेश से मिले इनपुट पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पूर्व संपर्कों के आधार पर मुख्य सरगना साजन को लुधियाना के न्यू सुंदरनगर से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान इनपुट मिलने पर जाल बिछाकर साजन को पंजाब के लुधियाना से उसके घर से दबोचा गया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की रडार पर था, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नादौन थाना की पुलिस टीम ने मुस्तैदी से आरोपी पर नजर बनाए हुई थी, जिसके चलते उसे पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नादौन अनुज वहल की अदालत में बुधवार को पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। साथ ही 17 जनवरी के दिन झलाण क्षेत्र से 10 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए अन्य युवक योगेश का भी एक दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड लिया है।

18 जनवरी को नादौन में तीन युवकों से चार ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इन सभी मामलों के तार आपस में जुड़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस हर पहलू की बारिकी से जांच कर रही है। आरोपियों के संपर्कों के साथ वित्तीय लेनदेन की भी जांच में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed