फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowds of patients throng the medical college following a two-day holiday; long queues form.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में दो दिन के अवकाश के बाद उमड़ी मरीजों की भीड़, लगी कतारें

Wed, 28 Oct 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 28 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Crowds of patients throng the medical college following a two-day holiday; long queues form.
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फर्श पर बैठी महिला मरीज। संवाद - फोटो : 1
हमीरपुर। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में दो दिन के अवकाश के बाद खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ओपीडी शुरू होते ही पंजीकरण काउंटर और विभिन्न जांचों के बिल बनवाने के लिए कैश काउंटर पर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग लाइनें लगवानी पड़ीं। दोपहर 12 बजे अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मी लगातार लोगों को व्यवस्थित करने और भीड़ नियंत्रित करने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, कतारों में खड़े मरीज और उनके परिजन अस्पताल में हो रही असुविधाओं को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं। अस्पताल की ऑर्थो और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायनी ओपीडी के बाहर भी महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें लगी होने के कारण मरीजों को पंजीकरण करवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
दोपहर करीब 12:15 बजे तक भी अस्पताल में हालात में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आया। दोपहर तक करीब 900 ओपीडी हो चुकी है, जबकि मेडिसिन ओपीडी में 150 से अधिक मरीज पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिली।
मजबूरन कुछ मरीज फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पर्ची काउंटर पर भी लगातार भीड़ बनी रही और मरीज कतारों में खड़े होकर पर्चियां बनवाते रहे।

कोट
छुट्टियों के बाद मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही। उपलब्ध स्टाफ के माध्यम से व्यवस्था संभालने का प्रयास किया है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर


मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फर्श पर बैठी महिला मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी कक्ष के बाहर कतारों में खड़े मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर पर पंक्तियों में खड़े मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फर्श पर बैठी महिला मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फर्श पर बैठी महिला मरीज। संवाद- फोटो : 1

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फर्श पर बैठी महिला मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फर्श पर बैठी महिला मरीज। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed