फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Main gate of hospital locked at night

रात को अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ताला

Sat, 20 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Sat, 20 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Main gate of hospital locked at night
गेट पर लगा ताला। - फोटो : डेमो पिक

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के मुख्य दरवाजे पर सुरक्षा कर्मी रात के समय ताला लटका रहे हैं। इससे रोगियों और तीमारदारों को बाहर आने में परेशानी हो रही है। दरवाजे पर ताला होने से उन्हें आपातकालीन कक्ष से होकर बाहर आना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रोगियों और तीमारदारों में प्रकाश चंद, रोहित ठाकुर, अल्का, दीपिका आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य दरवाजा रात के समय बंद रखा जा रहा है। हालांकि, मुख्य दरवाजे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, इसके बावजूद दरवाजे को नहीं खोला जा रहा।
विज्ञापन


दरवाजे खोलने के लिए कहने पर सुरक्षाकर्मी अस्पताल परिसर में चोरियों का हवाला देते हैं। मरीजों या तीमारदारों से सुरक्षाकर्मी कहासुनी करने पर भी उतारू हो जाते हैं। मरीजों और तीमारदारों को आपातकालीन कक्ष से होकर अस्पताल से बाहर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी रेफर मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाने में होती है। सुरक्षा कर्मचारियों के मुख्य दरवाजा न खोलने से मरीजों को सीढ़ियां उतार कर एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ता है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि सुरक्षाकर्मियों को मुख्य दरवाजे पर ताला न लगाने के आदेश दिए जाएं।


हाल ही में मेरे ध्यान में मामला आया है। अगर सुरक्षाकर्मी ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें इस बारे में सख्त हिदायत दी जाएगी। शिकायत आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अर्चना सोनी, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed