फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mahila Mandal came out against the increasing prevalence of drug addiction

Hamirpur (Himachal) News: बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ उतरा महिला मंडल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Nov 2023 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Nov 2023 05:10 AM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal came out against the increasing prevalence of drug addiction
नशे के खिलाफ सुजानपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते वार्ड नंबर आठ के निवासी। (संवाद)
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड-आठ का महिला मंडल नशे के विरोध में उतर आया है। महिला मंडल की प्रधान वीना धीमान की अगुवाई में सोमवार को लोगों ने सुजानपुर शहर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि सुजानपुर शहर में अवैध तरीके से नशे का कारोबार हो रहा है। उन्होंने नशा तस्करी से जुड़ी संदिग्ध जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन








उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों में ऊंची पहुंच वाले लोग भी शामिल हैं, जो सुजानपुर के युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। नशे को फैलने से रोकने के लिए शहर में सर्च अभियान में तेजी लाने सहित औचक निरीक्षण किए जाएं, ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके। महिला मंडल प्रधान वीना धीमान ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन








जागरूकता रैलियां निकालकर वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन करके नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने की गुहार लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को भी मांग पत्र सौंपा गया है। उधर, एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लोग जागरूक हो रहे हैं। नशे के खात्मे को लेकर हर किसी को आगे आना होगा। जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की गई है, वहां जल्द कैमरे स्थापित करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed