{"_id":"65ac1b9bebef13822204c5cb","slug":"mahila-mandal-bela-got-second-place-for-better-performance-in-social-work-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-19423-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सामाजिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने पर महिला मंडल बेला को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सामाजिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने पर महिला मंडल बेला को दूसरा स्थान
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्वच्छता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने पर महिला मंडल बेला को खंड स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए महिला मंडल को 25,000 रुपये बतौर इनाम सरकार की ओर से मिले हैं। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने इस उपलब्धि पर महिला मंडल प्रधान प्रेम लता सहित समस्त सदस्यों को बधाई दी है।
प्रेम लता ने बताया कि शहर के साथ सटी बेला पंचायत में उनका महिला मंडल वर्ष 1984 से सक्रिय है और अब महिला मंडल सदस्यों की कड़ी मेहनत के कारण ही महिला मंडल को पहली बार नकद पुरस्कार मिला है। महिला मंडल स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्य में भी पूरी तरह सक्रिय है। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि बेहतर कार्य कर रही ऐसी संस्थाओं को क्षेत्रभर में सरकार की ओर से पूरी सहायता दी जा रही है।