फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mahila Congress protest against inflation

बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी

Mon, 11 Apr 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mahila Congress protest against inflation
सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क में महिला आक्रोश रैली में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस ने सुजानपुर में महंगाई के लेकर महिला आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क में महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंद्र जार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, नगर परिषद अध्यक्ष वीना धीमान, सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल समेत महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर योग की ब्रांड एंबेसडर निधि डोगरा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महिलाओं को विधायक राजेंद्र राणा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

गृहिणी के लिए महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा : राणा
मुख्यातिथि विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के चार उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद कुछ दिनों के लिए बीजेपी को होश आया था। हार के खौफ में डीजल-पेट्रोल के दाम कुछ कम किए गए थे लेकिन चार राज्यों में जनादेश मिलते ही फिर जनता की लूट का सिलसिला जारी कर दिया गया। राणा ने कहा कि मौजूदा दौर में महंगाई व बेरोजगारी ही सबसे बड़ा मुद्दा है। गृहिणी के लिए महंगाई ही सबसे मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जवला योजना साबित हुई ज्वाला योजना : दुबे
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि झूठ और प्रपंच पर आधारित बीजेपी सरकार ने न केवल जनादेश का अपमान किया है बल्कि जनादेश की ताकत का भी दुरुपयोग किया है। लगातार बढ़ी महंगाई ने आम नागरिक का जीना दुश्वार कर दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि जिस मुश्किल दौर से इस वक्त देश और प्रदेश गुजर रहा है उसमें महिलाओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही और भी बढ़ जाती है। महिलाओं के हकों और हितों को निगल रही बीजेपी की तानाशाह सरकार झूठ पर आधारित राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed