{"_id":"6a5d20d37e012678430a5402","slug":"maharana-pratap-park-in-a-state-of-neglect-grass-has-overgrown-the-track-and-gym-equipment-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-201503-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महाराणा प्रताप पार्क बदहाल, ट्रैक और जिम उपकरण पर घास का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महाराणा प्रताप पार्क बदहाल, ट्रैक और जिम उपकरण पर घास का कब्जा
Mon, 20 Jul 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप पार्क पैदल पथ के साथ उगी घास। संवाद।
हमीरपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित महाराणा प्रताप पार्क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। बरसात शुरू होने के बाद से पार्क में घास की कटाई नहीं होने के कारण पैदल ट्रैक, ओपन जिम के उपकरण और बच्चों के खेलने वाले हिस्से तक घास से ढक गए हैं।
इससे सुबह-शाम सैर करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में कई जगह ट्रैक के किनारों तक घास फैल गई है। ओपन जिम उपकरणों के आसपास झाड़ियां उग आने से लोग उनका उपयोग करने से बच रहे हैं।
वहीं, बेंचों के आसपास घास बढ़ने से बैठना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों के खेलने वाले क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने से अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। बरसात के मौसम में घास के बीच सांप और अन्य जहरीले जीव निकलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
पार्क के आसपास सरकारी आवासीय कॉलोनियां होने के कारण यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से रखरखाव नहीं होने पर लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
स्थानीय लोगों में रूपेश, राहुल, कमलनाथ, निरंजन और पंकज, नेहा ने नगर निगम से पार्क में नियमित घास कटाई, सफाई, ओपन जिम उपकरणों की देखरेख और ट्रैक के रखरखाव के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
लावारिस कुत्तों से लोगों में खौफ
पार्क में लावारिस कुत्ते भी घुमते रहते हैं। ऐसे में यहां पर लोग खासतौर पर छोटे बच्चों के अभिभावक खौफ में रहते है। कुछ अभिभावक बच्चों को पार्क में लाने से कतराने भी लगे हैं। हालांकि पूरे शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।
-- --
जल्द ही कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि पार्क में घास की कटाई की जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -राकेश शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर