{"_id":"6841edcc8477e4c01f0bdd10","slug":"made-people-aware-by-raising-slogans-of-save-environment-save-life-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-157697-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ के नारे लगा किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ के नारे लगा किया जागरूक
Fri, 06 Jun 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी स्कूल में पौधरोपण करता स्काउट व अभिभावक। स्रोत: संस्थान
हमीरपुर। जिलेभर में वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक पर्यावरण संरक्षण पर पौधरोपण व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। लोगों ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
वहीं, स्कूली विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओं के नारों से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में सफाई एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक और आरसेटी के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा संस्थान में जारी प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाओं ने प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया और पौधरोपण भी किया।
इसी क्रम में आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में प्रधानाचार्य अनिल डोगरा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पहले दिन एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू, नगर परिषद कार्यालय परिसर नादौन में पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने की। संयुक्त कार्यालय परिसर नादौन में भी पौधरोपण किया गया। एसडीएम राकेश शर्मा ने तहसीलदार रोहित कंवर सहित अन्य कर्मचारियों के साथ परिसर में पौधरोपण किया।