फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mad dogs became a problem, demand for catching them raised

Hamirpur (Himachal) News: पागल कुत्ते बने परेशानी, पकड़ने की उठाई मांग

Thu, 01 May 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 May 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दडूही में पागल कुत्तों से स्थानीय लोग परेशान हैं। बीते कुछ दिनों में लोगों और पशुओं को पागल कुत्ते काट चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क करने पर समस्या के समाधान के लिए संजीदगी से कार्य नहीं किया जा रहा है। पंचायत की प्रधान उषा बिरला एवं स्थानीय लोगों कमलेश कुमारी, शांतिबाला, रितु, कुलदीप चंद ने इस मसले पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है। ये कुत्ते राह चलते लोगों, स्कूली बच्चों और पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी लेकिन उन्हें जवाब मिला कि इस तरह की शिकायतों को वन और पशुपालन विभाग डील नहीं करता है। ग्रामीणों प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पागल कुत्तों ने बीते मंगलवार को नोच नोच कर एक बछड़े को मार दिया। गांव के लोगों ने मांग की है कि पशु पालन विभाग या प्रदेश सरकार टीम भेजे जो इन कुत्तों को पकड़कर उनका इलाज व नसबंदी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed