{"_id":"68618c4d30c4c794c5007897","slug":"loss-of-rs-3-crore-in-24-hours-due-to-rain-25-drinking-water-schemes-affected-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-159858-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश से 24 घंटे में तीन करोड़ का नुकसान, 25 पेयजल योजनाएं हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश से 24 घंटे में तीन करोड़ का नुकसान, 25 पेयजल योजनाएं हुईं प्रभावित
Mon, 30 Jun 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
वरोहा में बिजली का पोल टूटने से टूटी बिजली की तारें। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। मानसून के प्रवेश से जिले में वर्षा का क्रम जारी है। जिले के कई हिस्सों में शनिवार रात से सुबह तक बारिश निरंतर जारी रही। रविवार को भी दिन में कई जगहों पर बारिश हुई।
वहीं, कीचड़युक्त पानी पंप हाउस में घुसने और बिजली के तार टूटने से जल शक्ति विभाग की 25 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। फिल्टर बेड में गाद भर गई और गैलरी भी कीचड़ से भर गई। जल शक्ति विभाग की ओर से अब तक 17 योजनाओं में आपूर्ति बहाल कर ली गई है। वहीं, अन्य योजनाएं सोमवार तक बहाल कर ली जाएंगी।
इन 25 स्कीमों में जल शक्ति विभाग उपमंडल सुजानपुर की तीन स्कीमें भी शामिल हैं। मैहली खड्ड में पानी अधिक आने से रंगड़ धरमियाणा स्कीम बंद हो गई है। पंप हाउस में पानी चला गया है। वहीं, प्लाही स्कीम, जिससे सुजानपुर टाउन के लिए पानी जाता है, में बिजली के पोल गिर गए हैं। इस कारण यह स्कीम बंद है। वहीं, टीहरा बंडोह स्कीम भी बिजली के खंभे गिरने से बंद हो गई है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड हमीरपुर के तहत 24 घंटों में नौ खंभे गिरे हैं। करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। तीन खंभे सुजानपुर में, दो खंभे बरोहा में और चार खंभे टौणी देवी में गिरे हैं। बिजली तार टूटने से बिजली सेवाएं बाधित हो गई हैं। बिजली बोर्ड के कर्मी सेवाएं बहाल करने में जुटे हैं। रविवार सुबह तक 22 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे। इन सभी ट्रांसफार्मरों से बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई है।
लोक निर्माण विभाग के तहत सभी सड़क मार्ग खुले हैं। 24 घंटों में लोक निर्माण विभाग को 50 लाख का नुकसान हुआ है। दो डंगें टूटने से 50 हजार और एक गोशाला क्षतिग्रस्त होने से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया।
कोट
कीचड़ युक्त पानी के पंप हाउस में जाने और बिजली के तार टूटने से जल शक्ति विभाग की 25 योजनाएं प्रभावित हुई थीं। इनमें से 17 योजनाएं बहाल कर ली गई हैं। करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है।
-नीरज भोगल, एसई, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर
24 घंटों में नौ खंभे गिरे हैं। करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सुबह 22 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे, जिन्हें ठीक कर लिया गया है।
-आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड, हमीरपुर
कौल्हू सिद्ध के पास गिरा मलबा और पत्थर
टौणी देवी (हमीरपुर)। नेशनल हाइवे 03 कोल्हू सिद्ध के पास पत्थर और मलबा गिर रहा है। दरकोटी और ठाणा के बीच बिना डंगा लगाए मलबे पर बना एनएच कई जगह से दरारें आने से खतरनाक हो गया। टौणी देवी के झोखर गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। इसमें करीब 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गांव भटेड़ के प्रवीण कुमार की घर की छत पर सुबह 8:00 बजे ल्हासा गिर गया। इस दौरान छत को नुकसान हुआ। एनएच 03 पर पानी कर उचित निकासी नहीं होने से कई गांवों की संपर्क सड़कें नाले में तब्दील हो गईं। बारी मंदिर से अंबी सड़क, माहडे़ गांव की सड़क, छत्रैल गांव की सड़क पर सारा पानी आ रहा है। इससे गांववासी परेशान हैं। संवाद
बारिश से टौणीदेवी में बिजली आपूर्ति ठप
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल टौणीदेवी के अंतर्गत टिक्करी फीडर में रविवार सुबह बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया। क्षेत्र में भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से कई जगह बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बोर्ड के सहायक अभियंता दीपक चौहान और कनिष्ठ अभियंता अमित शर्मा भी स्थिति का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतरे और बिजली सेवाएं बहाल करने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को दोबारा चालू कर दिया गया। कनिष्ठ अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि संगरोह में कुछ लोगों ने बिजली के खंभे के ठीक नीचे कमरा बनाने के लिए खुदाई कर दी, इससे खंभा जमीन में धंस गया। बिजली की तारें सीधे मकानों की छत पर आ गिरीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बिजली की संरचना के आसपास निर्माण कार्य से पहले विभाग से अनुमति अवश्य लें और संयम बनाए रखें।
टौणी देवी-उहल जंक्शन पर गिरा मलबा, दो घंटे बंद रहा ट्रैफिक
टौणीदेवी (हमीरपुर)। एनएच 03 के निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग मंडल टौणी देवी के तहत टौणी देवी-उहल जंक्शन पर रविवार को मलबा गिर गया। इससे करीब दो घंटे ऊहल कक्कड़ की तरफ ट्रैफिक बंद रहा। क्षतिग्रस्त जंक्शन की मरम्मत की लगातार मांग उठी है, लेकिन नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी और प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। लोक निर्माण विभाग की ओर से एनएचएआई की प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट को पिछले एक साल से कई पत्र और डेमेज रिपोर्ट बना जबाव मांगा है, लेकिन एनएचएआई की प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीतीश भारद्वाज ने बताया कि किसी दुर्घटना के लिए अब निर्माण कंपनी और मंत्रालय के अधिकारी जिम्मेवार होंगे। संवाद