फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Loss of Rs 20 lakh due to fire in Bajdoh village

Hamirpur (Himachal) News: बजड़ौह गांव में अग्निकांड से 20 लाख रुपये का नुकसान

Fri, 17 Mar 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बजड़ौह गांव के एक मकान में आग लगने से दो परिवारों का लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान ओंकार सिंह ने बताया कि दोपहर के समय कांता देवी पत्नी स्वर्गीय मनोहर लाल के तीन कमरे और कुलवंत सिंह पुत्र रण के तीन कमरे जलने से दोनों परिवारों का लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब घर में आग लगी तब घर में बच्चे ही मौजूद थे। बाकी लोग घास लेने के लिए खेतों में गए थे। हालांकि आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू भी पा लिया लेकिन तब तक घर में रखा सारा मकान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

आग से घर के अंदर नकदी, जेवरात और बिस्तर इत्यादि सब राख हो गया है। एसडीएम स्वाति डोगरा ने दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार राहुल शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्हांेने पटवारी को नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed