{"_id":"68b0aaf026705483f8094bd0","slug":"lord-ganeshs-procession-will-be-taken-out-on-31st-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-165042-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 31 को निकाली जाएगी भगवान गणेश की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 31 को निकाली जाएगी भगवान गणेश की शोभायात्रा
Fri, 29 Aug 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। चामुखा महादेव मंदिर कैहरवीं में गणेश चतुर्थी पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। शिव युवक मंडल कैहरवीं के सदस्यों ने मंदिर परिसर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। मूर्ति स्थापना के साथ मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और पूजन का आयोजन किया गया। मंडल के प्रधान गोल्डी शर्मा ने कहा कि मंदिर में 31 अगस्त तक पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मूर्ति को मारकंडा में विसर्जित किया जाएगा। 30 अगस्त को रात्रि में भजनों का भी कार्यक्रम होगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन