फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Looting being done in the name of fees in technical university: Mahesh

तकनीकी विश्वविद्यालय में फीस के नाम पर की जा रही लूट : महेश

Thu, 26 Aug 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Looting being done in the name of fees in technical university: Mahesh
तकनीकी विवि के कार्यकारी कुलपति को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय के इकाई उपाध्यक्ष महेश कुमार ने अन्य कार्यकर्ताओं सहित वीरवार को कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने मांग रखी कि जल्द से जल्द तकनीकी विश्वविद्यालय को 12-बी अधिनियम के अंतर्गत लाया जाए। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय को शुरू हुए 11 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय अपने स्थापना काल से ही अनदेखी का शिकार होता आ रहा है। वर्ष 2018 से तकनीकी विश्वविद्यालय के अंदर आठ पाठ्यक्रम चलते आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार पिछले तीन वर्षों में एक भी शिक्षक तथा गैर शिक्षक पद पर नियमित भर्ती करने में असमर्थ रही है।
विज्ञापन

यह प्रदेश सरकार की एक बहुत ही बड़ी नाकामी है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि फीस को कम करते हुए सब्सिडाइज और नॉन सब्सिडाइज सीटों का प्रबंध किया जाए, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थी तकनीकी विश्वविद्यालय के अंदर शिक्षा ग्रहण कर सकें। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार तकनीकी विश्वविद्यालय और तकनीकी शिक्षा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने तकनीकी विश्वविद्यालय की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़ा आंदोलन करेगी तथा विश्वविद्यालय के अंदर सरकार के किसी भी नुमाइंदे को घुसने नहीं देगी। इसका जो भी परिणाम होगा उसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से प्रदेश सरकार व तकनीकी विश्वविद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed