{"_id":"65a03b73e72a6bc2200e7f24","slug":"long-queues-in-government-labs-numbers-coming-after-four-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-18601-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी लैबों में लंबी कतारें, चार-चार घंटे बाद आ रहा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी लैबों में लंबी कतारें, चार-चार घंटे बाद आ रहा नंबर
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की सरकारी लैब के बाहर लगी कतार। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्थापित क्रस्ना लैब और जिले के अन्य अस्पतालों में वीरवार को दूसरे दिन भी सेवाएं ठप रहीं। इससे हजारों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रस्ना लैब में 31 प्रकार के टेस्ट सरकारी रेट पर होते हैं और जिलेभर में रोजाना 3000 विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट किए जाते हैं। रिपोर्ट भी शाम तक मिल जाती थी। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल जाता था। अब क्रस्ना लैब में टेस्ट बंद हो जाने से मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है।
सरकारी लैबों में भीड़ अधिक होने से सभी मरीजों के मेडिकल टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। कई मरीज चार-चार घंटे कतार में लग रहे हैं तो सैंपल दे पा रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। रिपोर्ट भी देरी से मिल रही है। आधे मरीज बिना टेस्ट करवाए ही लौट रहे हैं तथा कुछ निजी लैबों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे उनपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बाहरी लैबों में अधिक दाम वसूल किए जा रहे हैं।
मरीजों कृष्णा, सुमना, दिव्या, कमला, साक्षी, मनोज, शशि आदि ने कहा कि सरकारी लैब में लंबी कतारें लगी हैं। ऐसे में नंबर आना मुश्किल हो गया है। क्रस्ना लैब के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। गंभीर स्थिति में मरीज बाहरी लैबों में ही टेस्ट करवा रहे हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सरकारी लैब में टेस्ट हो रहे हैं।