{"_id":"6776e2551146ee88dd07e87f","slug":"lohri-festival-will-be-celebrated-in-mini-secretariat-mla-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-144834-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सचिवालय में मनाया जाएगा लोहड़ी उत्सव : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सचिवालय में मनाया जाएगा लोहड़ी उत्सव : विधायक
Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। लोहड़ी उत्सव का आयोजन 13 जनवरी को भोरंज मिनी सचिवालय में किया जाएगा। वहीं, मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित होगी।
इसी संदर्भ में भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने लोहड़ी उत्सव के सफल आयोजन के लिए मिनी सचिवालय का दौरा किया। इस दौरान प्रशासन, व्यापार मंडल व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए।
सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक इंशात भारद्वाज और स्थानीय कलाकारों को बुलाया जाएगा। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि त्योहार व पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है।
पहली बार भोरंज में लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। इससे क्षेत्र को अलग पहचान मिलेगी। जब यहां खेल का मैदान बनकर तैयार होगा तो आने वाले समय में लोहड़ी उत्सव को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस दौरान भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा, बस्सी-भोरंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे। संवाद