फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lohri Celebration

जिले में धूमधाम से मनाया लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व

Thu, 14 Jan 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lohri Celebration
हमीरपुर में मकर संक्रांति के मौके पर बच्ची के नाक छिदवाते परिजन। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में वीरवार को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न पवित्र स्थानों पर लोगों ने स्नान भी किया। हालांकि, कोरोना के कारण बड़े आयोजन नहीं हो सके और लोग बड़ी संख्या में ऐतिहासिक स्थलों पर स्नान करने नहीं पहुंचे। लेकिन, कुछ स्थलों पर लोगों ने स्नान कर प्रसाद आदि बांटा। छोटे बच्चों ने खूब पतंग उड़ाए। वहीं, जिले में मकर संक्रांति के दिन छोटी बच्चियों के कान, नाक छिदवाने की भी परंपरा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनार की दुकानों पर छोटी बच्चियों के नाक व कान छिदवाने को भी भीड़ उमड़ी रही। मकर संक्रांति के दिन लोगों ने अपने अपने घरों में खिचड़ी बनाई। पूर्व में सार्वजनिक स्थानों पर खिचड़ी बांटी जाती थी। लेकिन, कोरोना के कारण इस बार सार्वजनिक स्थानों पर खिचड़ी नहीं बांटी गई। वहीं, बुधवार रात को जिले में लोहड़ी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी में भी मकर संक्रांति व लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक व विधि विधान से आग जलाकर पूजा-अर्जना की व आहुतियां डालीं गईं। शोध संस्थान नेरी के मार्गदर्शक एवं निदेशक चेतराम गर्ग ने कहा कि लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व संपूर्ण भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस मौके पर डॉ. सोमदेव, जगवीर चंदेल, डॉ. राकेश कुमार शर्मा कार्यक्रम संयोजक डॉ. जेपी शर्मा, शोध संस्थान नेरी के महासचिव भूमिदत्त शर्मा, डॉ. राज कुमार, रमन शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र ठाकुर, डॉ. रविंद्र पाल, पवन कुमार, गोकुल कुमार व विवेक शर्मा आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग सर्कल जाहू के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में बच्चों के संग लोहड़ी का पर्व मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा ने बच्चों को लोहड़ी के त्योहार का महत्व समझाते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति को उजागर करते हैं। बच्चों को अपने संस्कृति को जीवित रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ शामिल होकर त्योहारों का आनंद लेना चाहिए। इस दौरान बच्चों संग लोहड़ी भी गाई गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका माया देवी, आर्यन, निशांत, शगुन, माही, अक्षय कुमार, सूर्यांश, आयुष, कृष, कमल, शुुभम, ईशांत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed