{"_id":"56fbd46c4f1c1bd269f00253","slug":"locals-not-given-tickets-in-hrtc-long-root-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांग रूट की बसों में लोकल को टिकट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांग रूट की बसों में लोकल को टिकट नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी की लांग रूट बसों में लोकल सवारियों को टिकट नहीं मिल रहा। लोकल सवारियों के टिकट मांगने पर परिचालक यात्रियों को आंखें तरेर रहे हैं। विरोध पर बस से नीचे उतारने की धमकी से भी गुरेज नहीं किश जा रहा। अभद्र व्यवहार के चलते यात्री टिकट न मांगने में ही समझदारी समझ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम अरुण सोनी निवासी भोटा हमीरपुर से बैजनाथ-देहरादून बस में सवार हुआ। अरुण सोनी ने बताया कि वह टांडा से अपने पिता का चेक अप करवाकर लौट रहा था। हमीरपुर से वह अपने पिता और पत्नी के साथ बैजनाथ-देहरादून बस में सवार हो गया।
विज्ञापन
परिचालक को उसने एक 100 रुपये का नोट थमाया। परिचालक ने तीन सवारियों का 60 रुपये किराया काटा और 40 रुपये वापस कर दिए। परिचालक ने उसे कोई टिकट नहीं दिया। जब अरुण ने टिकट मांगा तो परिचालक उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर परिचालक ने दोबारा 40 रुपये वापस ले लिए और कुल 75 रुपये का टिकट काट बकाया वापस कर दिया। अरुण सोनी ने बताया कि हमीरपुर से भोटा तक परिचालक ने करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों को टिकट नहीं थमाया।
सोनी का आरोप है कि पहले भी यह परिचालक यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। इसकी शिकायत उसने नाहन डिपो के आरएम से की है। सोनी ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि यात्री की शिकायत उनके पास आई है। बस नाहन डिपो की है, इसके चलते यात्री को नाहन डिपो में इसकी शिकायत करने को कहा है।