फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   loaded truck fell on road. traffic jam

पाइपों से लदा ट्रक सड़क पर पलटा, तीन घंटे बंद रहा मार्ग

Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
loaded truck fell on road. traffic jam
सलौणी में पाइपों से लदा ट्रक लुढ़का। - फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से कठियाणा रोड पर राजकीय उच्च पाठशाला के समीप एक पाइपों से लदा ट्रक सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर पलट गया। इससे करीब 3 घंटे तक यह रोड बंद रहा। इस सड़क पर जाने वाली बसों और अन्य वाहनों को वाया कठियाणा 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। पंजाब से आया यह ट्रक बिझड़ी क्षेत्र की सठवीं पंचायत में हैंडपंप स्थापित करने में प्रयोग होने वाले पाइप लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सलौणी-बिझड़ी चौक में चालक रास्ता भूल गया और गलती से मुख्य रोड की बजाय कठियाणा लिंक रोड पर ट्रक ले गया। अभी वह 250 मीटर ही गया था कि दूसरे छोर से आ रही एक बाइक को पास देते समय ट्रक का एक टायर ढलान की ओर सरक गया और ट्रक 50 फीट नीचे दियोटसिद्ध रोड पर पलट गया। हादसे में वाहन को काफी नुकसान हो गया और उसमें रखे पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए। चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। एएसआई रामस्वरूप सूचना मिलते ही मौके पर गए और क्रेन मंगवाकर जल्द ट्रक को वहां से हटवाकर रोड खुलवाया। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed