फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Live program of government school spokesperson will be broadcast across the country

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूल के प्रवक्ता का देशभर में प्रसारित होगा लाइव कार्यक्रम

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा स्कूल के जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ता डॉ. नवीन गौतम का लाइव कार्यक्रम एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से देशभर में प्रसारित किया जाएगा। डॉ. नवीन गौतम ने कहा कि इसके लिए उन्हें एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से आधिकारिक पत्र प्राप्त हो चुका है। इस लाइव प्रोग्राम का सीधा प्रसारण एनसीईआरटी स्टूडियो से 23 अक्तूबर को शाम 4 से 5 बजे तक देश के प्रमुख चैनलों डीडी फेयर, डिश टीवी, एनसीईआरटी यूट्यूब चैनल, डिश टीवी, एयरटेल टीवी, टाटा स्काई टीवी चैनल और जियो मोबाइल टीवी एप पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन




जबकि प्रधानमंत्री का ई-विद्या चैनल भी इसका सीधा प्रसारण करेगा। इसमें देश का कोई भी शिक्षक व बच्चे फोन के माध्यम से सीधे जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस लाइव कार्यक्रम में देशभर के लाखों शिक्षकों को आईसीटी एजुकेशन में उनके द्वारा किए गए कार्यों, चुनौतियों और 14 वर्षों के अनुभव के बारे में बताया जाएगा। लाइव कार्यक्रम में देशभर से कोई भी अध्यापक, अभिभावक और विद्यार्थी 8800440559 पर फोन करके सवाल पूछ सकता है।
विज्ञापन


बाक्स: प्रदेश शिक्षा विभाग में राष्ट्रपति से नेशनल आईसीटी अवार्ड पाने वाले वे पहले प्रवक्ता हैं। डॉ. नवीन गौतम पिछले 14 वर्षों से लगातार आईसीटी एजुकेशन में अभूतपूर्व कार्य करते आ रहे हैं और प्रदेश शिक्षा विभाग में ऑनलाइन शिक्षा के जनक माने जाते हैं। उन्होंने कई बार प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। 2010 में ऊना के पिछड़े ग्रामीण सरकारी स्कूल लोहारा से आईसीटी शिक्षा की शुरुआत की थी, आज प्रदेश के सरकारी शिक्षा विभाग को विश्व मानचित्र पर ला दिया है। (समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed