{"_id":"58878ecd4f1c1b3e0fcf3cb3","slug":"list-of-hotels-display-on-hrtc-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बसों में अंकित होगी ढाबों की सूची और डाइट चार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बसों में अंकित होगी ढाबों की सूची और डाइट चार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी के अधिसूचित ढाबों में अब यात्री नहीं लुटेंगे। निगम प्रबंधन अब अधिसूचित ढाबों की सूची बसों में अंकित करेगा। इसके साथ ही बसों में डाइट चार्ज अंकित किया जाएगा। इससे ढाबा संचालक यात्रियों से मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगे। अगर कोई ढाबा संचालक ऐसा करता है तो यात्री की शिकायत पर संबंधित ढाबा मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निगम प्रबंधन ने नए अधिसूचित ढाबों के डाइट चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। जल्द ही इन्हें निगम की लंबे रूट की बसों में अंकित किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को तय ढाबों और उनके डाइट चार्ज की जानकारी बस में ही उपलब्ध हो सकेगी। ऐसे में बस चालक जहां मनमानी से किसी दूसरे ढाबे पर बस नहीं रोक सकता है, वहीं ढाबा मालिक भी यात्रियों से डाइट के मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगे। अगर कोई ढाबा मालिक ऐसा करता है तो यात्री इसकी शिकायत शिमला निदेशालय में कर सकेंगे। शिकायत के 24 घंटे के भीतर मामले की जांच की जाएगी। इतना ही नहीं अगर किसी ढाबा मालिक की लगातार तीन शिकायतें आती हैं तो उसका ढाबा ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। साथ ही ढाबा मालिक को जुर्माना भी लगाया जाएगा।
उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि निगम के अधिसूचित ढाबों का विवरण जल्द ही बसों में अंकित किया जाएगा। मनमाने दाम वसूलने वाले ढाबा मालिकों के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।