फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lift of Mini Secretariat complex closed, people worried

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय परिसर की लिफ्ट बंद, लोग परेशान

Tue, 19 Mar 2024 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lift of Mini Secretariat complex closed, people worried
मिनी सचिवालय नादौन में महिला को कुर्सी पर ले जाते परिजन।संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के मिनी सचिवालय परिसर में लगाई गई लिफ्ट शोपीस बन गई है। इसके चलते सचिवालय परिसर में काम करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग लोगों को कुर्सी पर बैठाकर उनके परिजन प्रथम, द्वितीय और तृतीय धरातल पर उठा कर पहुंचा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि अगर सचिवालय परिसर में लिफ्ट लगाई गई है तो यह बंद क्यों रखी गई है। ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की विमला देवी सोमवार को जब सचिवालय परिसर में राजस्व संबंधी कार्य को करवाने के लिए पहुंचीं तो उनके साथ उनका बेटा था लेकिन जब ये लोग सचिवालय परिसर में पहुंचे तो पाया कि तहसील परिसर सचिवालय के दूसरे धरातल पर है और लिफ्ट बंद है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें उनके बेटे और अन्य लोगों ने कुर्सी पर बैठाकर तहसील कार्यालय में पहुंचाया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कहा कि लिफ्ट सचिवालय परिसर में बंद रखी गई है। बुजुर्ग लोगों को कैसे कार्यालय में काम करवाने के लिए लाया जाए। यहां अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। व्हीलचेयर का भी रास्ता नहीं बनाया गया है। ऐसे में लिफ्ट अगर खराब है तो उसे दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने उपमंडल अधिकारी का कार्यभार अभी संभाला है। लिफ्ट बंद क्यों रखी गई है, इस पर जानकारी लेकर इसे शुरू करवाया जाएगा। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed