{"_id":"57ed0e944f1c1b7927574751","slug":"license-may-be-cancelled-if-not-kept-proper-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं का रिकार्ड न रखने पर होगा लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं का रिकार्ड न रखने पर होगा लाइसेंस रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
drugs
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला केमिस्ट एसोसिएशन हमीरपुर की बैठक जिला प्रधान हरीश शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग से ड्रग इंस्पेक्टर पंकज शर्मा ने केमिस्टों को प्रतिबंधित दवाइयों, शेड्यूल एच (1) और एनडीपीएस दवाइयों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन दवाइयों का पूरा हिसाब विक्रेताओं को रखना होता है। रिकार्ड में अनियमितता पर केमिस्ट का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। एसोसिएशन के प्रधान हरीश शर्मा ने सभी विक्रेताओं की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर को आश्वासन दिया है कि विक्रेता इन दवाइयों का पूरा हिसाब रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग से अनुरोध किया है कि आगे भी ऐसी बैठकों का आयोजन किया जाए ताकि समय-समय पर विक्रेताओं को दवाइयों केे उचित रखरखाव की जानकारी मिलती रहे। बैठक में लगभग 50 दवा विक्रेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, विनोद डोगरा, ललित गुप्ता और राजेश पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।