{"_id":"6630d0b98a918865aa0e7648","slug":"liability-of-two-crores-free-medicines-stopped-for-ayushman-and-himcare-holders-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-126676-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो करोड़ की देनदारी, आयुष्मान और हिमकेयर धारकों को मुफ्त दवाइयां बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो करोड़ की देनदारी, आयुष्मान और हिमकेयर धारकों को मुफ्त दवाइयां बंद
विज्ञापन
सिविल सप्लाई की दुकानों में बंद किया कार्डधारकों को दवाइयों का मुफ्त आवंटन
मेडिकल कॉलेज ने नहीं किया है पिछले छह माह से बिलों का भुगतान
दो करोड़ की राशि का होना है भुगतान, 27 तक दिया था भुगतान का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों को सिविल सप्लाई की मुफ्त दवाइयों का लाभ नहीं मिल रहा है। इसका कारण मेडिकल कॉलेज ने सिविल सप्लाई के बिलों का भुगतान नहीं किया है। मेडिकल कॉलेज को सिविल सप्लाई की दो करोड़ रुपये की देनदारी हो गई है। सिविल सप्लाई अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को 27 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया।
ऐसे में सिविल सप्लाई से हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलने वाली मुफ्त दवाइयों की सुविधा बंद कर दी है। इससे मरीज खासे परेशान हो रहे हैं। मरीजों नीलम, नंदलाल, मीनाक्षी, प्रेमचंद आदि ने कहा कि मुफ्त दवाइयों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मेडिकल कॉलेज में कई दवाइयां नहीं होती हैं। ऐेसे में सिविल सप्लाई के स्टोर में जाकर सुविधा मिल जाती थी लेकिन दो दिन यह सुविधा भी नहीं मिल रही है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि बिलों के भुगतान के लिए कार्य किया जा रहा है और सिविल सप्लाई वालों को चाहिए कि आयुष्मान व हिमकेयर कार्ड धारकों को दवाइयां फ्री में देते रहें। इस संदर्भ में सिविल सप्लाई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ने दो करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान नहीं किया है।