फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   leoperd attack to woman in bhoranj

दिहाड़ी लगाकर लौट रही महिला पर झपटा तेंदुआ

Thu, 14 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर) Updated Thu, 14 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
leoperd attack to woman in bhoranj
दिहाड़ी लगाकर घर लौट रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। महिला को भोरंज अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


सहयोगी महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला अन्यथा कुछ भी हो सकता था। महिला के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वन्य जीव विभाग को भी इस बारे सूचना दे दी गई है। जानकारी अनुसार बिमला देवी (45) पत्नी स्वर्गीय ज्ञान चंद निवासी कक्कड़ वीरवार को ग्राम पंचायत बडैहर के गांव कक्कड़ में दिहाड़ी लगाने गई हुई थी।

शाम को घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में पड़ते जंगल में बिमला देवी पशुओं के लिए घास काटने लग पड़ी। झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला को बुरी तरह नोंच लिया है।
विज्ञापन


सहयोगी महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। महिला को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला के पति की एक दशक पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिमला के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है। पीड़ित महिला बीपीएल परिवार से संबंध रखती है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वन्य विभाग को भी जानकारी दे दी गई है।
........
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
-मुकेश कुमार, थाना प्रभारी भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed