फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard spotted with two cubs in courtyard of house, video goes viral

Hamirpur (Himachal) News: घर के प्रांगण में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Tue, 02 Dec 2025 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Dec 2025 04:30 AM IST
विज्ञापन
रमेहड़ा गांव में भय का माहौल, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
विज्ञापन

बच्चों को अकेेले स्कूल भेजने और पशुओं को चारा लाने से डर रहे लोग
संवाद न्यूजय एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के रमेहड़ा गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। बीती रात गांव के संजीव गौतम के घर के प्रांगण में तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ पहुंच गया। इस दौरान ये तीनों घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है।

वहीं तेंदुआ दिन में भी लोगों को दिखाई दे रहा है। इस कारण बच्चों को अकेले स्कूल भेजने और पशुओं को चारा लाने के लिए ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। गौतम युवा मंडल के प्रधान विशाल गौतम और क्रांति महिला मंडल प्रधान कर्मी देवी, कमलेश शर्मा, संजीव, राजेश, रिंकू, अतुल गौतम, रामदास, दिव्यांग, मनन शर्मा सहित सभी गांववासियों ने बताया कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। हर समय बच्चों की चिंता सता रही है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि गांव में पिंजरा लगाया जाए। उधर वन विभाग के रेंज ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। विभाग के पास एक पिंजरा है, इसे नगरोटा में लगाया गया है। अन्य पिजंरा लगाने के प्रयास किए जाएंगे। सूचना के बाद विभागीय कर्मियों को मौका देखने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed