फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leave alone development in Badsar, there is no appointment of BDO: Lakhanpal

बड़सर में विकास तो दूर बीडीओ की नियुक्ति तक नहीं : लखनपाल

Tue, 23 Jul 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 23 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य दूर की बात हैं। बड़सर में विकास कार्यों को रफ्तार देने वाले खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बड़सर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव के दौरान हर मंच से खुद को विधायक और मुख्यमंत्री बताने वाले अब बड़सर की समस्याओं के समाधान में क्यों दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। केवल वोट की सियासत के लिए मुख्यमंत्री ने लोगों को झूठे आश्वासन देकर ठगने का काम किया हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री वोट लेने के लिए हर मंच से कहते थे कि वह ही बड़सर के विधायक हैं और मुख्यमंत्री भी। बड़सर के हर काम को प्राथमिकता से करने के झूठे आश्वासन देने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि पिछले कई महीनों से बीडीओ कार्यालय में खाली चल रहे खंड विकास अधिकारी के पद को क्यों नहीं भर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed