{"_id":"69405fbca6a0368e5c004bc7","slug":"learned-the-skill-of-making-fast-food-became-self-reliant-gave-employment-to-others-too-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-176837-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फास्ट फूड बनाने का हुनर सीख बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों को भी दिया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फास्ट फूड बनाने का हुनर सीख बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों को भी दिया रोजगार
Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
नंदिनी मिश्रा
सुजानपुर (हमीरपुर)। नारी शक्ति जब कुछ कर दिखाने की ठान ले तो उसे कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ सुजानपुर की नंदिनी मिश्रा ने कर दिखाया। फास्ट फूड बनाने का हुनर सीख नंदिनी मिश्रा ने आत्मनिर्भरता की राह पकड़ ली है।
नंदिनी पिज्जा, बर्गर सहित अन्य खाद्य उत्पाद बनाकर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनी हैं। नंदिनी मिश्रा ने करीब छह महीने पहले सुजानपुर में एक दुकान से फास्ट फूड बनाने का कार्य शुरू किया। इनके देवर मुनीष शर्मा ने पिज्जा, बर्गर, कॉफी सहित अन्य उत्पाद बनाना सिखाए। अब नंदिनी मिश्रा इस कार्य में निपुण हो गई हैं। धीरे-धीरे कार्य बढ़ा तो फास्ट फूड बनाने के लिए एक अन्य व्यक्ति को काम पर रखकर उसे भी रोजगार दिया है।
नंदिनी के पति पंजाब में जॉब करते हैं। नंदिनी मिश्रा अब परिवार को भी आर्थिक रूप से सहयोग कर रही हैं। नंदिनी मिश्रा फास्ट फूड की होम डिलीवरी भी कर रही हैं। किलोमीटर के हिसाब से होम डिलीवरी के दौरान अलग से रुपये उपभोक्ताओं से लिए जाते हैं। होम डिलीवरी के लिए तीन किलोमीटर तक 30 रुपये लिए अलग से शुल्क लिया जाता है। इसके चलते वह दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। वहीं, शाम पांच बजे के बाद नंदिनी के परिवारजन इस व्यवसाय को संभालते हैं।
विज्ञापन
नंदिनी मिश्रा ने बताया कि कारोबार को शुरू करने में परिवार का भी काफी सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और परिवार की आमदनी बढ़ाने में सहायता करनी चाहिए।