फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lawyers protested by burning copies of the bill

Hamirpur (Himachal) News: वकीलों ने बिल की कॉपी को जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 06 Mar 2025 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Mar 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protested by burning copies of the bill
हमीरपुर कोर्ट के बाहर प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल की कॉपी को जलाते हुए वकील। संवाद
अधिवक्ता संशोधन बिल का कर रहे हैं विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में वकीलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान बुधवार को वकीलों ने हमीरपुर कोर्ट के बाहर बिल की कॉपी को जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वकीलों ने कहा कि यह बिल अधिवक्ताओं के हित में नहीं है। इसलिए पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। जिला बार संघ के प्रधान एडवोकेट सुरेश ठाकुर की अगुआई में वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रस्तावित संशोधन से वकीलों को कोर्ट में स्वतंत्र और निष्पक्ष काम करने में दिक्कतें आएंगी। सरकारों की ओर से अधिवक्ताओं को कोई सहायता नहीं की जाती है। अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। इसलिए अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नए संशोधन के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति केस हार जाता है तो व्यक्ति वकीलों पर मुकदमा कर सकता है, जिसका वकील पूरी तरह से विरोध करते हैं। इस बिल के खिलाफ सभी अधिवक्ता एकजुट हैं। वकीलों के ऊपर भी कानून बनाया जा रहा है, जो कि तर्कसंगत नहीं है। अदालती कार्यवाही के नियमित कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहे। जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जमानती कार्यवाही सहित जरूरी कार्य वकीलों की ओर से करवाए गए ताकि लोगों को दिक्कत पेश न आए। वहीं जिला बार संघ के प्रधान एडवोकेट सुरेश ठाकुर का कहना है कि वीरवार को अदालती कार्यवाही बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed